गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में इन दिनों एक अजीबोगरीब और शातिर गिरोह ने वाहन मालिकों, खासकर मारुति ईको वैन के मालिकों की नींद उड़ा दी है। सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार में सवार होकर आने वाले ये बदमाश रात के अंधेरे में ईको वैन के कीमती साइलेंसर चोरी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में इन बदमाशों की बेखौफ हरकतें कैद हुई हैं, जिसमें वे न सिर्फ चोरी कर रहे हैं बल्कि हाथ में पिस्टल भी लहराते नजर आ रहे हैं। अब तक सामने आए चार सीसीटीवी फुटेज पुलिस की जांच का मुख्य आधार हैं। गुरुग्राम के मॉडल टाउन में 13 जनवरी रात करीब 12:50 बजे कृष्ण मंदिर के पास बदमाशों ने एक सफेद ईको को निशाना बनाया। सफेद ब्रेजा से उतरे दो युवकों ने महज कुछ ही मिनटों में साइलेंसर खोल लिया। 20 जनवरी को मदनपुरी और अन्य इलाके में एक ही रात में तीन अलग-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.