नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित 130 मीटर चौड़ी रोड पर सेक्टर ओमिक्रान-2 के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार रेंज रोवर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। कार ने करीब तीन बार पलटी ली। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। उनका उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह चार बजे उन्हें कार अनियंत्रित होकर पलट जाने की सूचना प्राप्त हुई। कार में एनआरआई सिटी निवासी दो युवक सवार थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने पहुंचकर दोनों को कैलाश अस्पताल भर्ती करा दिया था। दोनों की हालत स्थिर है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से युवक घायल हालांकि, गाड़ी कई बार पलटने की वजह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि यूटर्न लेने के दौरान कार की स्पीड तेज होने की वजह से यहादसा हुआ। ...