नोएडा, अप्रैल 20 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-32 में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक सड़क किनारे एक वैगनआर कार खड़ी थी, तभी पीछे से तेज गति में आ रही मर्सिडीज कार के चालक ने नियंत्रण खोते हुए उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे-पीछे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे में मर्सिडीज कार में सवार को मामूली चोटें आईं। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दरोगा को मारी जोरदार टक्कर, पैर में गंभीर चोट स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.