संभल, मई 17 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और इनके सीमित उपयोग की अपील का असर अब संभल में भी साफ दिखाई देने लगा है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने अपनी लग्जरी कार खड़ी कर करीब 1.20 लाख रुपये का नया ई-रिक्शा खरीद लिया। रविवार को वह स्वयं ई-रिक्शा चलाकर शहर और आस-पास के गांवों में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। भाजपा नेता को सड़क पर ई-रिक्शा चलाते देख लोग हैरान रह गए। कई जगह लोगों ने उन्हें रोककर बातचीत की और उनकी इस पहल की सराहना की। भाजपा नेता ई-रिक्शा से सरायतरीन में आयोजित भंडारे में पहुंचे। यह भी पढ़ें- टोटो से चोपन सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री इसके बाद वह गांव सदीरनपुर में भाजपा पदाधिकारी विनोद प्रजापति के पिता के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा ने क...