लग्जरी कार चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे, तीन फॉरच्यूनर मिली
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- थाना बुढ़ाना पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी गाड़ियों को चोरी कर उनके चेसिस नंबर बदलकर व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचते थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन फॉरच्यूनर कार बरामद की है। तीनों कार दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई है। बरामद कारों की कीमत 1.80 करोड़ रुपये है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया बुढ़ाना पुलिस को सूचना मिली क्षेत्र में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है, जो चोरी व फाइनेंस पर वाहनों को खरीदकर उनके फर्जी तरीके से इंजन, चेसिस नंबर बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने का कार्य करता है। उन्होंने बुढ़ाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना मार्ग पर पड़ने वाले खंडहर में इन गाड़ियों को एकत्रित किया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.