हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कुतुबापुर के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गांव निवासी संदीप (35) खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। पिता रामनरेश के अनुसार गुरुवार को वह अपने साढ़ू के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के फर्दापुर निवासी देवम के घर से बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कोतवाली शहर क्षेत्र के कुतुबापुर के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.