हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव-बादम रोड स्थित गुरु चट्टी के पास कृष्णा मार्बल एंड टाइल्स दुकान के समीप एक लक्जरी कार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गयी। इससे दुकान के बाहर रखे टाइल्स और पत्थर चकनाचूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़कागांव की ओर से बीएमडब्ल्यू कार सवार होकर बड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला निवासी मोहम्मद शामी मियां के पुत्र मोहम्मद अरबाज अत्यधिक तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी दौरान गुरु चट्टी बेल चौक के पास पैदल जा रहे विजय महतो को चकमा देते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती को जोरदार धक्का मार दिया। मोटरसाइकिल पर सवार केरेडारी थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह और उनकी पत्नी सोनी सिंह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.