नई दिल्ली, जून 19 -- लग्जरी कारों को सस्ते में खरीदने का सपना सच होने वाला है। भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) 15 जुलाई 2026 से लागू होने वाला है। इस एग्रीमेंट के लागू होने के बाद भारत में इंपोर्ट की जाने वाली ब्रिटिश लग्जरी कारों की कीमतों में बड़ा प्राइस कट देखने को मिल सकता है। अगले पांच वर्षों में यह ड्यूटी मौजूदा 110 पर्सेंट तक से घटकर मात्र 10 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इससे ग्राहकों को लग्जरी कारों की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिल सकती है। साथ ही ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनियों को इंडियन मार्केट में बेहतर सेल का फायदा होगा।पहले साल से ही शुरू होगी ड्यूटी में बड़ी कटौती नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत कोटा-बेस्ड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें इंजन कैपेसिटी और फ्यूल टाइप के आधार पर इंपोर्ट ड्यूटी को धीर...