नई दिल्ली, जुलाई 10 -- टोयोटा की मॉडल वाइज जून 2026 सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए इनोवा हाइराइडर नंबर-1 कार बनी। वहीं, उसकी लग्जरी लैंड क्रूजर 300 पोर्टफोलियो की सबसे कम बिकने वाली कार बनी। पिछले महीने LC 300 की सिर्फ 41 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि पिछले कई महीने से इसकी बिक्री 97 यूनिट की रही थी। मई की बिक्री इस साल कंपनी की सबसे बड़ी सेल भी थी। हालांकि, ये साल इस कार के लिए बेहतर रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 2.16 करोड़ से 2.25 करोड़ रुपए तक हैं। इस साल लैंड क्रूजर 300 (LC300) की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 21 यूनिट बिकी थीं। वहीं, फरवरी में इसका 47 यूनिट, मार्च में 83 यूनिट, अप्रैल में 45 यूनिट, मई में 97 यूनिट और जून में 41 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि जून 2025 में इसकी 70 यूनिट बिकी थीं। टोयोटा लैंड क्रूजर 30...