मैनपुरी, जून 26 -- करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम असरोई में बीती रात लगुन चढ़ने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले गई व गांव निवासी गंभीर घायल युवक को उपचार को लिए सैफई मेडिकल भेजा। ग्राम असरोई निवासी मनीराम के पुत्र करण का बीती गुरुवार रात तिलक था। किशनी के ग्राम बसैत के मजरा नगला केवल से अमर जाटव के यहां से लगुन आई थी। रात 11 बजे लगुन चढ़ने के बाद खाने की तैयारी चल रही थी। तभी दो युवक शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस लेकर घरातियों-बरातियों में मारपीट विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने बीच बचाव किया, जिन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लो...