रामपुर, मई 5 -- थाना क्षेत्र के सनैया जट गांव निवासी सतपाल ने दर्ज करायी रिपेार्ट में कहा कि रविवार को उसकी लगन आयी थी। इसी दौरान गांव निवासी सुभाष,राजीव,उमेश व आसाराम बिना किसी कारण के गाली गलौज व मारपीट करने लगे।आरोपियों ने उसके पिता पूरन लाल, भान्जे रिंकू,भांजी शोभा,भाई राजपाल,बहन वीरवती व राजवती और बहनोई पूरन को मारपीट कर घायल कर दिया और गाली गलौज कर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में गालीगलौज कर पीटा यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...