लगाये गये पौधे में 60 से 70 प्रतिशत सुरक्षित
किशनगंज, अगस्त 9 -- किशनगंज, निज संवाददाता । वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा के तहत तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 45 लाख रुपए पौधे पर खर्च किए जाएंगे। लगाए गए पौधों की देखरेख व सुरक्षा के लिए अलग से राशि खर्च की जाएगी। पौधे की देखरेख के लिए वन पोषक नियुक्त किए जाते हैं। एक वन पोषक के अधीन एक यूनिट पौधा निर्धारित है। वन पोषक को पौधे सुरक्षित रखने के लिए 300 रुपए प्रति मेंडेड के दर से प्रति माह 8 मेंडेड का भुगतान किया जाएगा। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने बताया कि सरकार का जोर है कि सीमांत किसान अपने निजी जमीन पर भी पेड़ लगाए। किसान फलदार या लकड़ी वाले पेड़ जो भी लगाना चाहे उन्हें पौधे मुफ्त में दिए जाएंगे। वन लगाए गए भूमि का फेंसिंग के साथ साथ 5 वर्षों तक पूर्ण देखरेख के लिए नियुक्त वन पोषक का भुगतान भी सरकार करेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.