लगान वसूली को लेकर सीओ ने की बैठक
चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अंचालाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड के मानकी-मुंडा के साथ बैठक की। बैठक में अंचालाधिकारी ने ग्रामीण मुंडा एवं मानकी को कहा कि गांव में नियमित रूप से बैठक तथा ग्राम सभा करना सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित रूप से लगान वसूल कर उसे कार्यालय में जमा कराएं। मानकी और मुंडा के खाली पड़े पदों को ग्राम सभा की बैठक कर उसे भरने का निर्देश दिया। पेशा कानून के तहत ग्राम स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सहयोगात्मक रवैया अपनाने को कहा। ग्राम स्तर पर कोष स्थापित करने को कहा। ताकि गांव के किसानों एवं ग्रामीणों को जरूरत के हिसाब से अनाज, किसान सामग्री आदि देकर उनका मदद किया जा सके। बैठक में काफी संख्या में मानकी और मुंडा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.