सहरसा, फरवरी 28 -- पतरघट, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल प्रशासन ने राजस्व लगान वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीओ प्रिंस प्रकाश ने बताया कि अंचल क्षेत्र के सभी रैयतों को 15 मार्च तक अपनी बकाया लगान राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं करने वाले रैयतों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सीओ ने कहा कि अंचल क्षेत्र में लगभग 46 हजार 663 जमाबंदी दर्ज हैं, लेकिन अधिकांश रैयत लगान जमा नहीं कर रहे हैं। लगान भुगतान राजस्व व्यवस्था का अहम हिस्सा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहती है। प्रशासन ने अधिक बकाया वाले रैयतों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, ताकि समयसीमा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.