लगान के शूट के बाद गंजे होकर लौटे थे आशुतोष, अनुराग बोले- जब गए थे सिर पर बाल थे
नई दिल्ली, जून 24 -- आमिर खान की फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं। लगान उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे याद है कि आशुतोष फिल्म की शूटिंग के लिए जब गए थे तब उनके सिर पर बाल थे, लेकिन जब वो वापस आए तो वो गंजे थे।लगान के प्रोसेस को लेकर क्या बोले अनुराग कश्यप? आमिर खान प्रोडक्शन्स के साथ बातचीत में अनुराग ने बताया कि फिल्म रिलीज से पहले ही उनके लिए क्यों खास थी। उन्होंने कहा, "फिल्म देखने से पहले ही मेरे लिए इसलिए खास थी क्योंकि आशु फिल्म को शूट करने के लिए जब कच्छ गए थे, तो उनके सिर पर बाल थे, वापस वो गंजे आए थे। पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.