नई दिल्ली, मई 28 -- Mukesh Ambani salary: अरबपति मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से कोई वेतन नहीं लिया है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 69 वर्षीय अंबानी ने वित्त वर्ष 2025-26 में वेतन, भत्ते, सुविधाओं और रिटायरमेंट लाभ के रूप में कोई राशि नहीं ली। उनके लिए डिविडेंड ही कमाई का मुख्य जरिया बना हुआ है।15 करोड़ रुपये है वेतन मुकेश अंबानी का वेतन 15 करोड़ रुपये रहा है। अंबानी ने वित्त वर्ष 2008-09 से 2019-20 तक अपने वेतन को 15 करोड़ रुपये पर सीमित रखा था। इसके बाद वित्त वर्ष 2020-21 से उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। उन्होंने तब यह निर्णय लिया था कि जब तक कंपनी और उसके सभी व्यवसाय अपनी पूर्ण कमाई क्षमता पर वापस नहीं आ जाते, वह वेतन नहीं लेंगे। उन्होंन...