नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने की तरह बीत रहा है। टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हाथ लगी है और 6 मैच हारे हैं। टीम बीते कुछ हफ्ते से खराब फॉर्म से जूझ रही है और उसने अपने पांच लगातार मैच गंवा दिए हैं। केकेआर के खिलाफ रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबला में सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में शिकस्त झेलने और हार का पंजा लगाने के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश दिखे। उनकी मानसिक स्थिति क्या थी और वे कैसा महसूस कर रहे थे इंटरव्यू में उनके द्वारा कहे गए शब्दों से साफ झलकता है। यह भी पढ़ें- विकेट लेने के बाद भी क्यों जश्न नहीं मनाते सुनील नरेन? आज खुद कर दिया खुलासायहां से हमें ब्रेक की जरूरत है- पंत पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ऋषभ पंत ...