लगातार 19 दिन से लग रहा अपर सर्किट, एक महीने में 170% चढ़ गया भाव, कीमत Rs.83.54
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- SC Agrotech Limited: शेयर बाजार में एससी एग्रो टेक लिमिटेड का शेयर इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोमवार को कंपनी के शेयर में एक बार फिर 5% का अपर सर्किट लगा। बता दें कि पिछले 19 कारोबारी सेशंस से शेयर लगातार अपर सर्किट में कारोबार कर रहा है। आज सोमवार को BSE पर एससी एग्रो टेक का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 83.54 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही इसका भाव करीब 170% चढ़ चुका है। शेयर में इस तेजी के पीछे कंपनी को मिला 86 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर भी एक बड़ी वजह है। इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया है।कंपनी को मिला 86 करोड़ रुपये का ऑर्डर एससी एग्रो टेक लिमिटेड को गुजरात के अहमदाबाद स्थित एलीट ग्लोबल नाम की फर्म से 86 करोड़ रुपये का घरेलू सप्लाई ऑर्डर मिला है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.