नई दिल्ली, जनवरी 20 -- Ola Electric Mobility Share Price: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर मंगलवार, 20 जनवरी को लगातार 10वें सत्र में भी गिरावट है। मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हरीश अबिचंदानी के इस्तीफे के बाद शेयर में एक और 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और यह 33.82 रुपये पर आ गया। इस 10-दिवसीय मंदी के दौरान शेयर ने लगभग 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।नए सीएफओ की नियुक्ति ओला ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हरीश अबिचंदानी के 19 जनवरी, 2026 की शाम से कंपनी के सीएफओ पद से इस्तीफे दे दिया है। अबिचंदानी ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताए हैं। साथ ही, बोर्ड ने दीपक रस्तोगी की नियुक्ति सीएफओ के रूप में मंजूर की है, जो 20 जनवरी, 2026 से प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक और वरिष्ठ प्रबंधन टीम का हिस्सा भी होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.