लातेहार, मई 13 -- बेतला, प्रतिनिधि। इनदिनों लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है। वहीं सड़कों पर सुरक्षित यात्रा करना मुश्किल हो गया है। लोग काफी चिंतित-परेशान हैं। मालूम हो कि बीते सोमवार को एक ऑटो के पलटने से जहाँ संत क्लारेट स्कूल लेदगांई के करीब डेढ़ दर्जन बच्चे बुरी तरह से घायल हुए थे, वहीं मंगलवार को क्षेत्र के एसएच 09 स्थित दो अलग-अलग जगहों (हड़पड़वा और केचकी) में हुई सड़क हादसे में छह लोग घायल हुए थे, जो कि अब भी ईलाजरत हैं। यह भी पढ़ें- प्राइवेट स्कूल वाहनों की निगरानी करने की मांगसड़क की स्थिति इसबारे में लोगों का कहना है कि एक ओर सड़कों का धड़ल्ले से हो रहे अतिक्रमण से सड़कों की स्थिति जहाँ बेहद संकीर्ण हो गई है, वहीं वाहनों का परिचालन काफी बढ़ गया है। इधर सड़कों पर संभावित दुर्घटनाओं के ...