गंगापार, सितम्बर 25 -- अनवरत बरसात के उपरांत कुछ दिनों तक ब्रेक के बाद दो दिन से हो रही लगातार बरसात से चारों ओर पानी ही हो गया है, जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि बरसात से धान के खेती को संजीवनी मिल गई है। बुधवार सायं से मांडा क्षेत्र में शुरु हुई बरसात पूरी रात कम व तेज गति से होने के बाद गुरुवार को भी पूरे दिन बरसात का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार की ही तरह शुक्रवार को भी पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए तथा अनवरत कम व अधिक बरसात का क्रम जारी रहा । दिन भर हुई बरसात के चलते चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारवां : लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त सड़कों पर सूखे गड्ढों में फिर बरसाती पानी भर गया। किसानों में यह चर्चा जारी है और कि सावन से भादौं कमजोर नहीं है। हालांकि धान की खेती के लिए बरसात...