लगातार हो रही नई हुंडई क्रेटा की टेस्टिंग, डिजाइन से केबिन तक होंगे बड़े बदलाव; जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा की बादशाहत किसी से छिपी नहीं है। अब कंपनी इसके नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल (कोडनेम SX3) को मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी कर रही है। हाल ही में नई क्रेटा को दक्षिणी स्पेन की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कार को वहां के गर्म मौसम में टो-कैपेसिटी और भारी लोड पर परफॉर्मेंस परखने के लिए टेस्ट किया जा रहा था। इस बार सबसे खास बात यह रही कि कार से पुराना बॉक्स जैसा कवर हटा दिया गया था। इससे इसके नए एक्सटीरियर डिजाइन की काफी झलक साफ दिखने लगी है।एसयूवी को मिला मस्कुलर अवतार नई क्रेटा को कंपनी की लेटेस्ट 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया जा रहा है। इससे इसे काफी शार्प और एंगुलर लाइन्स मिली हैं। इसके फ्रंट में सीधा-सपाट हुड, नया ग्रिल और एच-शेप की एलईडी डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.