बाराबंकी, अगस्त 10 -- बाराबंकी। पिछले चार दिनों से हो रही तीखी धूप के कारण तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लोग उमस व गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि सोमवार दोपहर हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन कुछ देर बाद बारिश बंद होते ही फिर उमस बढ़ गई। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही तेज धूप से लोग प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को भी लोग तेज धूप व उमस से बेहाल रहे। सुबह से ही तीखी धूप रही। समय के साथ सकी तल्खी बढ़ती गई। घर के बाहर रहे लोगों ने उमस से बचने के लिए छाता, गमछा व स्टॉल का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बारिश थमते ही बढ़ी गर्मी, उमस से लोग बेहाल दोपहर करीब दो बजे आसमान में अचानक बादल घिर आए। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे कुछ राहत मिली। लेकिन बाद में निकली धूप से फिर से फिर से उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे। उधर लगातार धूप निकलने...