सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, हिप्र। जिले अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर सरकार से आर्थिक सहायता और मुआवज़े की मांग की है। इस संदर्भ में स्थानीय किसान प्रतिनिधि की ओर से प्रदेश कार्य समिति बिहार के प्रमोद सिग्रीवाल ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को एक पत्र भेजकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया गया है। पत्र में बताया गया है कि पिछले कई महीनों से अनियमित और अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। इससे खरीफ फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं। सारण जिले के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते किसान अपनी तैयार फसल की कटाई भी नहीं कर पाए। परिणामस्वरूप धान, सब्ज़ियों और अन्य उत्पादों को व्यापक क्षति हुई है। मंत्री को भेजे गए पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि सरकार तुरंत सर्वे करवाकर वास्तविक नुकसान का आंकलन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.