लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी नेताओं को घेरा है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार-दर-हार ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल समेत तमाम विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से असहज कर दिया है। जाहिर है कि सत्ता से दीर्घकालिक दूरी उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग केवल जनता के जनादेश से ही तय होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मार्ग पर चलकर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण, जातिवाद, परिवारवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार के दलदल में गोता लगाने वाले दलों और नेताओं को एक समय के बाद अंधकार का ही सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...