लगातार सातवीं बार विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में प्रो. पंकज अरोड़ा का नाम शामिल
बरेली, अक्टूबर 7 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्लांट साइंस विभाग के प्रो. पंकज कुमार अरोड़ा का नाम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार सातवीं बार शामिल हुआ है। यह उपलब्धि उनके निरंतर उच्चस्तरीय शोध और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक योगदान को दर्शाती है। प्रो. पंकज कुमार अरोड़ा का शोध मुख्य रूप से सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय जैव प्रौद्योगिकी, जैव उपचार तथा भारी धातुओं और विषैले प्रदूषकों के सूक्ष्मजीवी विषहरण पर केंद्रित है। उनके शोध का उद्देश्य पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए सूक्ष्मजीव आधारित टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक विकसित करना है। लगातार सातवीं बार सूची में स्थान मिलना विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.