हजारीबाग, जुलाई 24 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।सेंट स्टीफेंस स्कूल, हजारीबाग ने खेल जगत में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की टीम ने 18 से 22 जुलाई तक मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप में लगातार सातवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उल्लेखनीय है कि टीम ने इन सात वर्षों में एक भी सेट नहीं गंवाया। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रियेरंजन वर्ष 2022 से 2026 तक लगातार सीबीएसई ऑब्जर्वर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन यह उनकी व्यावसायिक दक्षता, निष्प...