लगातार बेमौसम आंधी व बारिश से फसलों को भारी नुकसान, कैसे होगी भरपाई
अररिया, मई 19 -- भरगामा। निज संवाददाता पिछले एक पखवाड़े से हो रही बेमौसम आंधी और बारिश ने भरगामा प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बारिश का नतीजा यह हुआ कि मक्का खेत, दलहनी में मूंग खेत तथा पटसन खेत जलमग्न होकर बर्बाद हो गये। बारिश से दलहनी फसल मूंग, जूट तथा मक्का की फसलों पर आफत आ गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुई है। खासकर जूट के खेतों में जलजमाव हो जाने से निकोनी कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं मूंग फसल लगातार पानी में डूबे रहने के कारण सड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन आंधी या बारिश होने से खेतों का खेती का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अब समझ नहीं आता है कि आखिर वह लोग क्या करें? किसानों ने बताया इन दिनों में मक्का फसल की कटनी में जुटे हैं, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.