लगातार बिगड़ रहे मौसम से किसान फसले सहेजने में जुटा
हमीरपुर, मार्च 23 -- भरुआ सुमेरपुर। प्रतिदिन बिगड़ रहे मौसम से सहमे किसान कटी पड़ी फसलों को सहेजने में जुटा हुआ है। क्षेत्र के 90 फीसदी दलहन एवं तिलहन की फसलें कटकर खेतों में पड़ी हुई है। गत सप्ताह हुई बारिश ने कतराई कटाई में ब्रेक लगा दिया था। रविवार सोमवार को धूप खिलने के बाद किसान फसलों को समेटकर कतराई कराने में जुट गए हैं। आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव से किसान सहमा हुआ है। शनिवार को हुई बारिश कटी पड़ी बुरी तरह से भींग गई थी। पानी से भीगने के बाद रविवार एवं सोमवार को निकली धूप के बाद किसान फसलों को सहेजने में जुट गया है। मटर, मसूर, चना, सरसों की फसलों की कतराई में जुट गया है। किसान नवीन यादव, इंद्रपाल सिंह, मानसिंह, श्याम सुंदर, रामपाल आदि ने बताया कि लगातार बिगड़ रहे मौसम से किसान सहमा हुआ है। सोमवार को शाम के समय अचानक बादलों का डेरा जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.