भागलपुर, जून 1 -- गोराडीह, संवाददाता। पिछले दिनों लगातार आंधी-बारिश से जहां एक तरफ लोगों को कई तरह का नुकसान हुआ है, तो वही दूसरी तरफ सब्जी और मूंग के फसल को काफी फायदा हुआ है। अच्छी बारिश होने पर खेतों में नमी के साथ सब्जी का फसल लहलहा उठा है। बड़हरी के किसान राजू सिंह, पंकज वर्मा, छोटी जमीन के उत्तम कुशवाहा ने बताया कि इससे पहले भीषण धूप के कारण सब्जी का पौधा मुरझा गया था। बोरिंग के पानी से पटवन से उसमें कुछ खास असर नहीं होता था, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उसमें पूरी तरह से जान डाल दिया। बताया कि बारिश से पौधे और जड़ दोनों में प्राकृतिक रूप से पानी पड़ता है। इसलिए ज्यादा फायदा हो गया। अच्छी बारिश होने से अब ज्यादा उत्पादन होने की संभावना है। वहीं मूंग की फसल को अच्छा फायदा पहुंचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...