देहरादून, जुलाई 11 -- सतपुली। शनिवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सतपुली क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी मलबा और बोल्डर आने से गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। बारिश के दौरान भारी मलबे की चपेट में सब्जियों से भरा एक पिकअप वाहन भी आ गया। घटना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लगातार हो रही बारिश का असर नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से फंसा सब्जी से लदा ट्रक भारी मलबा आने से बंघाट-देवप्रयाग मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। बंघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का मुख्य गेट तथा स...