लगातार बारिश से मक्का किसानों की बढ़ी परेशानी
किशनगंज, मई 22 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने और बीच-बीच में हुई बारिश ने मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बदले मौसम और नमी के कारण खेतों में तैयार मक्का फसल प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि इस समय धूप नहीं निकलने से कटाई और सुखाने का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। कई किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने मक्का की कटाई कर ली है, वे फसल को ठीक तरीके से सुखा नहीं पा रहे हैं। लगातार नमी रहने से दानों में फफूंदी लगने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- लगातार बारिश से मक्का किसानों की बढ़ी परेशानी वहीं दूसरी ओर कई किसानों की फसल अब भी खेतों में खड़ी है, जिसे बारिश के कारण काटना मुश्किल हो रहा है। खेतों में पानी जमा होने से मजदूरों को भी परेशानी का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.