रांची, सितम्बर 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के कारण बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार शाम और सोमवार सुबह तीन कच्चे मकान गिर गए। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कच्ची सड़कों की स्थिति भी खराब हो गई है। बेड़ो बस्ती में जुबी उरांव, पिता पेतो उरांव और जरिया के टेंगरिया गांव में भीम महतो का कच्चा मकान गिर गया। वहीं नेहालु पंचायत के घाट टोली में रिझा मुंडा के घर की पूरी दीवार ध्वस्त हो गई। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों को दूसरे घरों में शरण लेनी पड़ी है। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित हुआ है। गरीब परिवारों के आशियाने के साथ उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। कच्चे मकानों के गिरने को ...