लगातार बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा
बरेली, सितम्बर 28 -- रिठौरा। कस्बा समेत आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भारी बारिश और जलभराव से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। धान समेत प्रमुख खरीफ फसलों को भारी क्षति पहुंची है। तेज हवाओं और बारिश से तैयार फसलें खेतों में ही बिछ गई हैं। खेतों में पानी भरने से सब्जी की खेती को भारी नुकसान हुआ है। गांव के रिजवान के घर की दीवार भरभराकर ढह गई। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से गुहार लगाई है कि राजस्व टीमों को गांवों में भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सके। यह भी पढ़ें- बारिश व तेज हवा से बिछी धान-बाजरा की फसल यह भी पढ़ें- तीन दिन की मूसलाधार बारिश से किसानों पर टूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.