लगातार बारिश से नैनीझील का जलस्तर बढ़ा, निकासी के लिए गेट खोले
नैनीताल, सितम्बर 27 -- नैनीताल। शहर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीते 24 घंटे में 185 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते नैनीझील का जलस्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग की ओर से निकासी के लिए दोनों गेट भी खोले गए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते नौकायन भी पूरी तरह बंद है।खराब मौसम के कारण जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग और नौ ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कार्यवाही गतिमान है। लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.