दरभंगा, मार्च 22 -- सिंहवाड़ा। लगातार हो रही झमाझम बारिश पर ईद का उत्साह भारी रहा। शनिवार की सुबह ईद की नमाज के बाद भरवाड़ा, बिरदीपुर, गौरा, अरई आदि गांवों में ईद की नमाज के बाद वर्षा के बीच ही दिनभर मिलन समारोह जगह-जगह चलता रहा। शनिवार को दूसरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ईद के दिन सुबह में जलापूर्ति की भी समस्या उत्पन्न हो गई। ईद की पूर्व संध्या से ही बिजली गुल होने से ईद की तैयारी कठिनाई से हो पाई। सवेरे ईद की नमाज के समय तक बिजली की आपूर्ति नहीं होने से पंप से पानी की आपूर्ति नही हो पायी। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। विभागीय जेई राम रतन कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के कारण जगह-जगह पेड़ की डालियां गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हुई। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि मामूली बारिश एवं हवा में भी विभाग छोटे-छोटे फॉल्ट क...