सिमडेगा, अगस्त 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सदर बीडीओ-सह-अंचल सीओ इम्तियाज अहमद ने डीसी कंचन सिंह के निर्देशानुसार सभी राजस्व कर्मचारियों को अलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा बारिश से प्रभावित लोगों की जानकारी तत्काल संबंधित मुखिया के माध्यम से प्राप्त करने को कहा है। सीओ ने किसी भी तरह की आपदा या क्षति की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जलजमाव,कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने अथवा अन्य किसी आपात स्थिति की सूचना तत्काल अंचल कार्यालय को देने को कहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में भारी बारिश के बाद डीसी ने लिया स्थिति का जायजा साथ ही क्षेत्र में ...