लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- लखीमपुर/रमियाबेहड़। गुरुवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तराई और तटवर्ती इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं। शारदा और घाघरा नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे पहले से बाढ़ प्रभावित रहे इलाकों के ग्रामीणों की धुकधुकी एक बार फिर बढ़ गई है। ऊपर से शनिवार सुबह बनबसा बैराज से 32,917 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदियों के उफान में और तेजी आने की आशंका है। शारदा नदी विभिन्न स्थानों पर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। पलिया ब्रिज पर नदी का जलस्तर बढ़कर 153.74 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 154.59 मीटर पर है। यह भी पढ़ें- गंडक का डिस्चार्ज 46 घंटे में पांच गुना बढ़ा, तटीय इलाकों में खतरा इसी तरह शारदा बैराज पर जलस्तर 134.75 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि यहां खतरे का स्तर 135.49 मीटर निर...