रुडकी, मार्च 20 -- बुग्गावाला क्षेत्र में गुरुवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान अरविंद मालो, भूपेंद्र चौहान, आशिक इलाही, मुंतज़िर अंसारी और कवीन्द्र कुमार ने बताया कि इस समय गेहूं और सरसों की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई है। इससे फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते लगभग 40 से 50 फीसदी तक फसल खराब होने की आशंका है, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा। पहले ही खेती में बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों के लिए यह नुकसान और भी बड़ा संकट बन गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.