गोंडा, मार्च 27 -- गोण्डा। इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर लोगों पर साफ दिख रहा है। इस दो रसे मौसम के कारण जहां छोटे बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं, वहीं बड़े भी जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित हो रहे हैं। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में इन दिनों जुकाम - बुखार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही जुकाम-बुखार के मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार, खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के मामले अधिक सामने आ रहे हैं, जिनमें से कई को भर्ती करना पड़ रहा है।मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में जुकाम - बुखार के मरीजों की आमद बढ़ी है। लोग कई - कई दिनों से जुकाम - बुखार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.