लगातार बढ रहे फलों के दाम, खरीदार परेशान
बागपत, जून 7 -- जंग की तपिश के बीच महंगाई का मीटर देखकर लोगों का ब्लड प्रेशर जरूर बढ़ रहा है। बड़े व्यापारी इसे आपदा में अवसर बना रहे हैं और छोटे मंडी के आढ़तियों से माल के लिए एडवांस मांगने लगे हैं। यही कारण है कि फलों के भाव सातवें आसमान पर जा पहुँचे हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार: 30 प्रतिशत तक बढ़ गए खेल सामान के दामबागपत की मंडी का हाल बागपत, बड़ौत की फल एवं सब्जी मंडी में दिल्ली की आजादपुर मंडी के अलावा हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर, मेरठ, आगरा, ग्वालियर, मथुरा आदि स्थानों से फल आता है। मिडिल ईस्ट में जंग की आड़ में इन दिनों सभी जगहों से माल दोगुने दामों में आ रहा है। व्यापारियों की माने तो सबसे ज्यादा मार सेब पर पड़ी है। कश्मीर और हिमाचल का जो सेब का क्रेट तीन दिन पहले तक 1200 रुपये में मिल रहा था, वह अब सीधे 1800 रुपये का हो गया है। फुटकर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.