जामताड़ा, जनवरी 6 -- लगातार बढ़ रही ठंड, पंचायत में नहीं आया पर्याप्त मात्रा मेंकंबल जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में ठंड का सितम जारी है। वही पछुआ हवा चलने से कनकनी काफी बढ़ गई है। जिससे जनजीवन पर व्यापक असर दिख रहा है। तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। ठंड के कारण प्रशासन द्वारा स्कूल में छुट्टी की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाकों में गरीब, मजदूर और बेघर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सरकारी स्तर पर या स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कंबल वितरण ( कंबल वितरण) अभी तक ठीक से शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है और वे अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर कंबल बंटा है। लेकिन उसकी संख्या काफी कम है। जिस कारण काफी परेशानी हो रही है।

हिंदी...