लखीसराय, मई 22 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह से ही गर्मी और उमस का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है और सुबह होते ही गर्मी का अहसास शुरू हो जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता का इस्तेमाल करते नजर आए। बाजारों में भी दोपहर क...