शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू चलने और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते गर्मी और बढ़ गई। इस बीच तेज आंधी और धूल भरी हवाओं ने हालात और कठिन कर दिए। राहगीरों को धूप और धूल से बचने के लिए जगह-जगह रुकना पड़ा। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय बाजारों में भीड़ कम नजर आई।मौसम यह भी पढ़ें- बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। मजदूरों को तेज धू...