सहरसा, जनवरी 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में लगातार पांचवें दिन बुधवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रहा। ठंड से शहर सहित ग्रामीण इलाकों के लोग ठिठुरते रहे। सूर्य का भी दर्शन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी लगातार 4 जनवरी तक ठंड और कोहरा छाये रहने की संभावना है। मंगलवार को लगभग 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और लगभग 15 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दिनभर 6 घंटे प्रति किलो मीटर रफ्तार से हवा चलने से कनकनी काफी अधिक रही। दिन में हवा चलने से कोहरा में कमी रही। लेकिन कनकनी सबसे अधिक रही। लोगों को लगातार पड़ रहीं ठंड से खासे परेशानी हो रही है। खासकर गरीबों को ठंड आफत बनने लगी है। गांवों में झोपड़ी में रह रहे लोगों को काफी परेशानी में दिन रात गुजार रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी कोहरा के साथ ठंड का प्रकोप काफी रहेग...