लगातार पकड़ा रहे अधिकारी-कर्मी
बगहा, जून 17 -- बेतिया, नगर प्रतिनिधि। अधिकारियों व कर्मियों में निगरानी का डर नहीं है। जिले में लगातार अधिकारी व कर्मी निगरानी के हत्थे चढ़े हैं। बीते तीन-चार वर्षों में डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मी निगरानी की गिरफ्त में आ चुके हैं। सरकार के प्रयास के बावजूद घूसखोर अधिकारी अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी को निगरानी ने पकड़ा था। 13 जनवरी 2025 को निगरानी की टीम सुबह में डीईओ के आवास पर पहुंची थी। एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इससे पूर्व बेतिया सदर अंचल के सीओ भी निगरानी के हत्थे चढ़े थे। ऐसे डेढ़-दो दर्जन अधिकारी व कर्मी गिरफ्तार हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.