प्रयागराज, मई 12 -- स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और व्यवस्थाओं को देखा। साफ-सफाई पहले से कुछ ठीक मिली, लेकिन इसे और बेहतर करने की गुंजाइश थी। जिसके लिए अस्पताल स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए गए। काउंटर पर भीड़ अधिक थी और व्यवस्थाएं बहुत बेहतर नहीं दिखीं। यहां पर नंबर सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कहा। वार्डों में मरीजों से बात की तो उन्होंने बताया कि तीन बार सफाई होती है। एडीएम ने सफाई को और बढ़ाने के लिए कहा। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बोर्ड पर डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट अपडेट पाया गया। अधिकारी ने कहा कि इसे रोजाना ऐसे ही तैयार करें, जिससे आने वाले मरीजों को डॉक्टरों की ड्...