गिरडीह, मई 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम घसकरीडीह टोला मंझलाडीह में शादी करने के बाद लगातार दो बेटियों का जन्म होने के कारण एक महिला को प्रताड़ित कर घर से बाहर कर देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित महिला एवं उसके मायके पक्ष में मायूसी है। इस सम्बंध में पीड़िता सीमा खातुन (22 वर्ष) ने शुक्रवार को बताया कि चार वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से उसकी शादी ग्राम घसकरीडीह टोला मंझलाडीह के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दो पुत्रियों का उसने जन्म दिया। इसके बाद लगातार दो बेटियों के जन्म होने की बात कहकर ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट एवं अन्य प्रकार से प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाला बीस दिन पूर्व ससुरालवालों ने उसका गहना जेवर छीन लिया। मामले में पिताज...