हरदोई, सितम्बर 9 -- हरदोई। पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित 11 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के संबंध में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष सुलह प्रक्रिया बेनतीजा रही। इसलिए 11 सितंबर की राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय बैंक हड़ताल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। सभी घटक यूनियनों एवं बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों से हड़ताल की सफलता के लिए पूर्ण एकता, अनुशासन और व्यापक लामबंदी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। बैंक यूनियन नेता राकेश पांडेय के अनुसार 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग बैंक कर्मचारियों के बेहतर कार्य-जीवन संतुलन, मानवीय कार्य परिस्थितियों तथा आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप कार्य संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग है। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय ...