मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नवरात्र व चैती छठ के बीच पानी की किल्लत से शहर के वार्ड 12 के 200 से अधिक घरों के लोग रविवार को भी परेशान रहे। शनिवार सुबह संगम चौक के पास लगे सबमर्सिबल पंप के फेल होने के बाद से संगम चौक, सहनी टोला व आसपास के घरों में जलापूर्ति ठप है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम की जलकार्य शाखा के जूनियर इंजीनियर (जेई) करण कुमार ने रविवार को समस्या के समाधान की बात कही थी। लेकिन, पंप ठीक नहीं हो सकता था। जेई के मुताबिक सबमर्सिबल को ठीक करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। रविवार को बाजार बंद होने से मरम्मत के लिए जरूरी सामान नहीं मिल सका। सोमवार को पंप ठीक करा जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.